बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने बीती 20 अगस्त को अपने घर में बेटे का स्वागत किया है। ये कपल पहले बच्चे का पैरेंट्स बना है। इस खास अवसर पर उनके फैंस ने उन्हें विश किया है। वहीं, फैमिली मेंबर्स से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई दी है। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपनी दीदी और जीजा को बधाई दी है और काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तरह से सोनम कपूर के बेटे की पहली फोटो सामने आ गई है।

रिया कपूर ने शेयर किए फोटो
रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह सोनम कपूर के बेटे और अपनी मां सुनीता कपूर के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, सोनम कपूर के बेटे के चेहरे को छिपा लिया गया है।

रिया कपूर हुईं इमोशनल
रिया कपूर ने जो फोटोज शेयर किए हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि वह सोनम कपूरे कपूर के बेटे को देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं और रोने लगी। इस दौरान सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर भी दिखाई दीं।
रिया कपूर ने लिखा पोस्ट
रिया कपूर ने दीदी सोनम कपूर, ‘जीजा आनंद कपूर और अपने भांजे के लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, रिया मासी ठीक नहीं हैं। क्यूटनेस काफी ज्यादा है। ये पल अतुलनीय हैं। मैं बहादुर मम्मी सोनम कपूर और प्यारे पापा आनंद आहूजा से प्यार करती हूं। सुनीता कपूर नई नानी बनी हैं।’
सोनम कपूर और रिया कपूर की बॉन्डिंग
सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों बहनों की बॉन्डिंग की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। यहां पर भी आप सोनम कपूर और रिया कपूर की मस्ती देख सकते हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस कपल ने साल 2018 में शादी की थी। इस हिसाब से सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद माता-पिता बने हैं।
Leave a Comment