बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के लिए 26 अगस्त काफी महत्वपूर्ण तारीख है। दरअसल, साल 1988 को इस डेट को सलमान खान की डेब्यू फिल्म ‘बीवी तो ऐसी’ रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। सलमान खान ने साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से लोगों के दिल में खास जगह बना ली है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान 26 अगस्त, 2022 को अपनी डेब्यू के 34 साल का जश्न मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है।
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान 26 अगस्त, 2022 को अपनी डेब्यू के 34 साल का जश्न मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है।
सलमान खान का पोस्ट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment News) से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान ने इसके साथ अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि 34 साल की जर्नी के दौरान वह उनके साथ बने रहे हैं और इसके लिए उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने इसके साथ ही अपनी अगली फिल्म टाइटल बताया है ‘किसी का भाई किसी की जान’।
हालांकि, सलमान खान ने अपनी पोस्ट में ये क्लियर नहीं किया ये उनकी नई फिल्म का टाइटल है या उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का बदला हुआ नाम है
#KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/n5ZPs5lsUc
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 26, 2022
Same To Same 😂🤣 pic.twitter.com/ppGQCfsqYw
— amar (@Amar_ji1) August 26, 2022
Close enough😭#KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/ishGQimwfT
— 𝐑𝐚𝐣𝐚 𝐁𝐚𝐛𝐮 (@akkian_raja09) August 26, 2022
Yhe kya bavasir bana diya be lallu ne 😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/smDHJ5sZvO
— Virat Harry (@ViratRCB007) August 26, 2022
Mood ka satyanaash
— D🦁 (@Kaise_ho_bhai) August 26, 2022
सलमान खान अपने लुक पर हो रहे ट्रोल
वहीं, सलमान खान के वीडियो में उनका लुक देखने को मिल रहा है। इसमें उनके बड़े नजर आ रहे हैं। जिनको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। सलमान खान के लुक को देखकर कई यूजर्स ने उनकी तुलना बकरी और भालू तक से कर दी है। यहां पर देखें सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन..
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। वहीं, वह फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में पूजा हेगड़े के साथ काम करते दिखाई देंगे। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिमः द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे।
Leave a Comment